शिवपुरी। कोलारस वन परिक्षेत्र की सुनाज वीट के कंपार्टमेंट क्रमांक 1228 में रविवार को वन विभाग की टीम ने दबिश देकर अवैध रूप से वन भूमि जोत रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। जानकारी के अनुसार करमई गांव के पास जब टीम मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर खेत जोत रहा था। वन विभाग की गाड़ी देखते ही चालक ट्रैक्टर वहीं छोड़कर फरार हो गया।
वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर और हैरो को जप्त कर कोलारस रेंज कार्यालय में खड़ा करा दिया है। इस कार्रवाई को रेंजर गोपाल जाटव और डिप्टी रेंजर वीरेंद्र परसेडिया ने वीट प्रभारी अभय यादव की सूचना पर अंजाम दिया।
फिलहाल ट्रैक्टर मालिक और जमीन जोतने वाले की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संबंधित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0 टिप्पणियाँ