1 करोड़ 54 लाख की राशि बच्चों के खातों में ट्रांसफर
शिवपुरी। जिले के जिला उत्कृष्ट विद्यालय में गुरुवार को जिला स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के 71 हायर सेकंडरी स्कूलों के 132 टॉपर छात्र-छात्राओं को स्कूटी दी गई। इस अवसर पर बच्चों के खातों में कुल 1 करोड़ 54 लाख 20 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव और जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव मौजूद रहीं। उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच पर कलेक्टर रविंद्र चौधरी, डीईओ विवेक श्रीवास्तव, एडीपीसी राजाबाबू आर्य, पूर्व उप्राचार्य डॉ. रतिराम धाकड़ व प्रभारी प्राचार्य हेमंत जैमिनी भी उपस्थित रहे।
स्कूटी के लिए बच्चों को मिले सीधे पैसे
कार्यक्रम में डीईओ विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 71 हायर सेकंडरी स्कूलों से पात्र टॉपर विद्यार्थियों को स्कूटी खरीदने के लिए 90 हजार से 1.20 लाख रुपये तक की राशि सीधे खातों में भेजी गई है। इनमें 119 विद्यार्थियों ने ई-स्कूटी और 14 ने पेट्रोल स्कूटी का चयन किया। मंच से 8 विद्यार्थियों को प्रतीक स्वरूप स्कूटी की चाबी भी अतिथियों ने सौंपी।
इस दौरान कलेक्टर रविंद्र चौधरी ने टॉपर विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 टिप्पणियाँ