Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पोहरी बस स्टैंड पर दिनदहाड़े तलवारबाजी, दो सगे भाई घायल, गाय बैठने पर हुआ था विवाद, आरोपियों पर FIR दर्ज

शिवपुरी जिले के पोहरी थाना से महज 200 मीटर दूर बस स्टैंड क्षेत्र में गुरुवार दोपहर तलवारबाजी की घटना सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना में दो सगे भाई घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पोहरी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोग एकजुट होकर पोहरी थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

फरियादी हरिओम धाकड़ ने बताया कि उसकी दुकान के सामने एक गाय का बछड़ा बैठा था, जो बाद में पास ही स्थित जावेद खान की दुकान के सामने जाकर बैठ गया। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।

फरियादी हरिओम धाकड़ पुत्र प्रकाश धाकड़ उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 04 नयागांव थाना पोहरी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई पवन बस स्टैंड पोहरी पर अपनी मैकेनिक की दुकान पर बैठा था। तभी जावेद खान और छम्मो खान निवासी किला पोहरी वहां आए और पवन को गाली-गलौज करने लगे। जब पवन ने विरोध किया तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान हरिओम मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव करने लगा। तभी जावेद ने हाथ में तलवार से वार कर हरिओम के बाएं पैर में चोट पहुंचाई और उसके भाई पवन की पीठ पर भी तलवार से हमला किया।

घटना के चश्मदीद दीपक धाकड़ और छोटू धाकड़ ने बीच-बचाव किया। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि “आज तो बच गए, अगली बार जान से खत्म कर देंगे।

पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों जावेद खान और छम्मो खान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों घायलों का इलाज फिलहाल पोहरी अस्पताल में जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ