Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के सम्बन्ध में कलेक्टर श्री चौधरी की अध्यक्षता में बैठक

 



विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत शनिवार को फोटो निर्वाचक नामावली की अंतिम प्रकाशन जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में किया गया। जिला स्तर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन के लिए जिला स्तरीय बैठक कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अंतिम प्रकाशित नामावली की फोटो रहित सूची की सीडी एवं फोटो युक्त सूची की मुद्रित प्रति प्रदाय की गई। बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र शुक्ला, एसडीएम शिवपुरी आनंद राजावत, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में बताया गया कि जिले की पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में प्रारूप निर्वाचक नामावली में 06 लाख 59 हजार 876 पुरूष, 05 लाख 80 हजार 183 महिला एवं 26 अन्य मतदाताओं सहित कुल 12 लाख 40 हजार 85 मतदाता दर्ज थे। दावे/आपत्तियों के निराकरण पश्चात् कुल 15 हजार 716 नाम सम्मिलित हुए है तथा 4722 मतदाताओं के नाम निरसित किये गये है। अंतिम प्रकाशन में कुल 06 लाख 66 हजार 959 पुरूष, 05 लाख 86 हजार 506 महिला तथा 27 अन्य सहित कुल 12 लाख 53 हजार 492 मतदाता दर्ज है। अंतिम प्रकाशन अनुसार जिले का मतदाता जनसंख्या अनुपात 60.43 तथा लिंगानुपात 879 हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ