1.7 करोड़ का माल बरामद, एक आरोपी ने ठगी की रकम से बनाया आलीशान मकान, रजिस्ट्री जब्त
शिवपुरी पुलिस ने चैटिंग वीडियो ऐप के जरिए अश्लील वीडियो दिखाकर लोगों को 'डिजिटल अरेस्ट' कर करोड़ों रुपए ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
आरोपी महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर अश्लील चैट और वीडियो कॉल करते थे, फिर उसकी अश्लील वीडियो के साथ रिकॉर्डिंग कर पीड़ितों को ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 कार, 1 बाइक, 29 मोबाइल, 16 एटीएम कार्ड, 7 बैंक पासबुक, 1 मकान की रजिस्ट्री और 1 लाख
20 हजार रुपए नकद सहित करीब 1 करोड़ 7 लाख रुपए का माल जब्त किया है। जांच में पता चला कि गिरोह अब तक 2.50 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर चुका है। एक आरोपी ने ठगी के पैसों से आलीशान मकान तक बनवा लिया था, उसकी रजिस्ट्री भी पुलिस ने जब्त कर ली है। दो महिलाओं सहित कुछ आरोपी अभी फरार हैं। शिवपुरी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि एक सप्ताह में साइबर अपराध की 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं। करैरा, भौंती, अमोला, सुरवाया, सतनबाड़ा, कोतवाली, पिछोर, कोलारस थानों की पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा है।
शिवपुरी में गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस द्वारा बरामद की गई सात कारें।
इन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने शुक्रवार को जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनमें अंगद लोधी, विशाल लोधी, योगेन्द्र लोधी, प्रदीप लोधी, धनाराम लोधी, सुरजीत लोधी, रईस पाल, नरेश लोधी, गोलू विश्वकर्मा, कृष्णा लोधी, पवन जाटव, पूरन,
सुखदेव लोधी, अर्जुन लोधी, संदेश उर्फ दीपेश परिहार, करन परिहार, राजीव लोची, स्वाति लोधी, योगेन्द्र कुशवाह और दीपक प्रजापति शामिल हैं। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

0 टिप्पणियाँ