Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : शिक्षिका की संदिग्ध हालातों में लगाई फांसी, मौत


शिवपुरी  - बैराड़ थानांतर्गत कस्बे में रहने वाली एक शिक्षिका ने अपने घर में फांसी लगाकर रीना आदिवासी। दी है। आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर


जानकारी के अनुसार गिरवानी निवासी रामनिवास पुत्र फेरन आदिवासी अपनी शिक्षिका पत्नी रीना आदिवासी के साथ बैराड़ में मकान बनाकर रहता था। इसी क्रम में गुरुवार की शाम रीना का शव


संदिग्ध हालातों में उसके बैराड़ स्थित मकान पर फांसी से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि शिक्षिका का मायका विजयपुर में था। पिछले दिनों रीना की मां के देहांत हो गया था। पूरा परिवार 22 अप्रैल 2026 को रीना की मां की त्रयोदशी में शामिल होने के लिए विजयपुर गया था। वहां से रामनिवास अपनी पत्नी और बच्चों को लेकर अपने पैतृक गांव गिरवानी आ गया था। रात गांव में गुजारने के बाद 23 अप्रैल की सुबह रीना अपने देवर महेश आदिवासी के साथ अपने स्कूल श्रीपुरा चली गई। इधर रामनिवास अपने दोनों बच्चों को लेकर 23 अप्रैल की शाम को गिरवानी


से अपने घर बैराड़ पहुंचा तो रीना का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। रामनिवास के अनुसार वह उसे फंदे से उतारकर उपचार के लिए बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पीएम करवा कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।


स्वजनों ने आरोप लगाया है कि रीना के पति रामनिवास के किसी महिला के साथ अवैध संबंध थे। रीना इससे व्यथित थी और इसका विरोध भी करती थी। इसी के चलते रामनिवास आए दिन उसकी मारपीट करता था और उसे जान से मारने की धमकी भी देता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ