इस वक्त की सबसे बड़ी खबर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से सामने आ रही है, जहाँ नरवर–सतनवाड़ा मार्ग के पास मड़ीखेड़ा डैम क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि ग्राम एराबन निवासी सरमन आदिवासी, जो पिछले दो दिनों से लापता था, उसका शव आज शाम बेहद खौफनाक हालत में बरामद किया गया है।
बताया जा रहा है कि शव टुकड़ों में बंटा हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना स्थल से पुलिस और वन विभाग को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं—
लाल रंग का गमछा, काले रंग की पैंट, स्लेटी रंग की शर्ट और एक जूता सिंध नदी के पास बरामद हुआ है, जिसकी पहचान ग्रामीणों ने सरमन आदिवासी के रूप में की है।
ग्रामीणों के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि सरमन आदिवासी का शिकार किसी जंगली जानवर, संभवतः बाघ द्वारा किया गया है।
क्योंकि कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र में एक मादा बाघिन की लोकेशन सामने आई थी, जिसने पास में एक भैंस का भी शिकार किया था।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सतनवाड़ा अस्पताल भिजवाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है, और ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
अब बड़ा सवाल ये है—
क्या यह वाकई बाघ का हमला है या इसके पीछे कोई और साजिश छिपी है?



0 टिप्पणियाँ