Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri news : वन परिक्षेत्र कोलारस के अन्तर्गत अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत की गई प्रभावी कार्यवाही

 


सामान्य वनमण्डल शिवपुरी अंतर्गत संचालित अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत वन परिक्षेत्र कोलारस में वन विभाग द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयासों को विफल किया गया। कार्रवाई के दौरान अवैध जुताई में प्रयुक्त दो ट्रैक्टर एवं दो कल्टीवेटर जब्त कर संबंधित पर वन अपराध प्रकरण दर्ज किए गए।रात्रिकालीन गश्ती के दौरान सबरेंज कोलारस-‘अ’ की बीट सनवारा के कक्ष क्रमांक आरएफ-127 में अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा वन भूमि पर अवैध जुताई कर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। वन दल के मौके पर पहुंचते ही संबंधित व्यक्ति वाहन छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग ने मौके से एक ट्रैक्टर एवं एक कल्टीवेटर जब्त कर वन अपराध प्रकरण दर्ज किया। इसी दौरान बीट राजगढ़ के कक्ष क्रमांक आरएफ-224 में भी वन भूमि पर अवैध जुताई करते हुए एक ट्रैक्टर एवं एक कल्टीवेटर जब्त किए गए। आवश्यक जब्ती कार्रवाई के उपरांत इस प्रकरण में भी वन अपराध दर्ज किया गया।वन संपदा संरक्षण के लिए अभियान रहेगा जारीसमस्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वन परिक्षेत्राधिकारी कोलारस के नेतृत्व में की गई। जब्त किए गए ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर को वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि सामान्य वनमण्डल शिवपुरी अंतर्गत वन भूमि पर अतिक्रमण एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से वन भूमि पर अतिक्रमण न करने तथा वन सम्पदा के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ