Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि, कार्रवाई नहीं होने का आरोप; पत्नी ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

शिवपुरी शहर के झांसी रोड स्थित रेंज ऑफिस के पास रहने वाली मोहनी रजक ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर अपने पति अशोक रजक की संदिग्ध मौत के मामले में कार्रवाई की मांग की। महिला का आरोप है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि होने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है।

मोहानी के अनुसार, अशोक रजक 21 जून 2026 को अपनी टैक्सी लेकर घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश की तो उनकी टैक्सी नीलगर चौराहे पर लावारिस हालत में मिली। इसके बाद उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना देहात में दर्ज कराई गई।

मोहानी ने बताया कि 26 जून को पोहरी बस स्टैंड क्षेत्र से पुलिस ने अशोक रजक का शव बरामद किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण जहर बताया गया है। मोहनी रजक ने आवेदन में कल्लू खटीक और दीपक पर पति की हत्या का संदेह जताते हुए कहा कि दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


मोहानी का यह भी आरोप है कि घटना के बाद से असामाजिक तत्व उनके घर के आसपास घूम रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जी रहा है। उन्होंने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ