Music

BRACKING

Loading...

एशियन गेम्स 2026: भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कहा- देश का मान बढ़ाया

भोपाल (विशेष संवाददाता)। एशियाई खेलों 2026 में भारतीय खिलाड़ियों के ऐतिहासिक और शानदार प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पदक विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय एथलीटों की यह उपलब्धि देश की युवा शक्ति के सामर्थ्य और समर्पण का उदाहरण है।

कुमकुम मोहोद ने तीरंदाजी में जीता गोल्ड

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन गेम्स-2026 के तीरंदाजी रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली सुश्री कुमकुम अनिल मोहोद को विशेष बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुश्री कुमकुम की यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की बेटियों के सामर्थ्य और भारतीय तीरंदाजी की नई ऊंचाइयों का प्रेरणादायी उदाहरण है।

गोल्फ के मैदान पर प्रणवी शरथ उर्स ने रचा स्वर्णिम इतिहास

महिलाओं की व्यक्तिगत गोल्फ स्पर्धा में भारत को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक दिलाने वाली प्रणवी शरथ उर्स की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि सुश्री प्रणवी के उत्कृष्ट खेल, धैर्य और दृढ़ संकल्प ने भारतीय गोल्फ क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा, महिला गोल्फ टीम स्पर्धा में रजत (सिल्वर) पदक जीतने वाली टीम—अदिति अशोक, प्रणवी शरथ उर्स और दीक्षा डागर—को भी बधाई दी।

कुश्ती में अमन और तीरंदाजी में नीरज का जलवा

 अमन श्रीवास्तव (कुश्ती): पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने पर पहलवान अमन श्रीवास्तव को बधाई देते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने अपने दांव-पेंच और दमखम से देश को गौरवान्वित किया है।

 नीरज चौहान (तीरंदाजी): रिकर्व पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्री नीरज चौहान को शुभकामनाएं देते हुए सीएम ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि देश का गौरव बढ़ाने वाली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ