Music

BRACKING

Loading...

5वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को सौंपी गई विभिन्न जिम्मेदारियां भोपाल |

विश्व योग दिवस 21 जून को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रात: 6:30 बजे होने वाले राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री तरूण पिथोड़े द्वारा अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।  
    श्री पिथोड़े द्वारा जारी आदेश अनुसार श्री जे.पी.सचान अपर जिला मजिस्ट्रेट, श्री राजेश गुप्ता एसडीएम एमपी नगर, श्री चन्द्रशेखर श्रीवास्तव कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एमपीनगर, श्री मनीष शर्मा कार्यपालिक मजिस्ट्रेट गोविंदपुरा, श्री संजय श्रीवास्तव एसडीएम टीटीनगर, श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव संयुक्त कलेक्टर, श्री देवेन्द्र चौधरी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शहर वृत्त, श्री राजेश बैन उप संचालक जनसम्पर्क, श्रीमती वंदना जैन एसडीएम शहर, श्री राजकुमार खत्री एसडीएम हुजूर, श्री मनोज उपाध्याय एसडीएम गोविंदपुरा, श्री राजेन्द्र पवार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट टीटीनगर, श्री के.के.रावत एसडीएम बैरागढ़, श्री गुलाब सिंह बघेल कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कोलार सहित इनसे सम्बद्ध अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई  हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ