शिवपुरी। शहर के गुरुद्वारा चौक के पास मेडिकल स्टोर के नजदीक लगे एक बिजली के पोल में करंट आ गया और करंट से वहां खड़ी एक गाय इसकी चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने इसकी जानकारी बिजली कंपनी के लोगों को दी लेकिन मौके पर कोई नहीं आया। किसी तरह से लोगों ने गाय को वहां से हटाया। लोगों का कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही पोल में करंट आ रहा है। इसे लेकर किसी दिन कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। इसलिए कंपनी को खंभों पर अर्थिंग बनानी चाहिए।

0 टिप्पणियाँ