Music

BRACKING

Loading...

एसडीएम के नेतृत्व में वेयर हाउसों पर जांच करने पहुंची टीम

अमानक चना खरीदे जाने और उसमें रेत कंकड़ मिलाए जाने की सूचना के बाद प्रभारी मंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने किए थे दल गठित
 कोलारस। समर्थन मूल्य पर चना खरीदी के दौरान गड़बड़ी पाए जाने के मामले सामने आए थे और यहां अमानक चना सोसायटियों द्वारा खरीदकर वेयर हाउसों में रखवा दिया गया था जिसके बाद खुलासा हुआ कि गोदामों में जो चना रखवाया गया है वह अमानक हैं। उसमें रेत व कंकड मिलाए गए हैं। जिसके बाद आनन फानन में जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद कुछ दिनों पहले दौरे पर आए प्रभारी मंत्री प्रघुमन सिंह तोमर से इस मामले की शिकायत की गई थी। उन्होंने कलेक्टर को निर्देश दिए थे कि इस मामले की जांच कराई जाए। गुरुवार को एसडीएम के नेतृत्व में गठित दल ने वेयर हाउसों पर जाकर सैंपल लिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ