श्री तोमर ने निरीक्षण के दौरान गौशाला में गौवंश की संख्या को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी की होद बढ़ाने के निर्देश दिए। श्री तोमर ने गौशाला में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था साफ-सफाई के साथ-साथ गौवंश को छाया हेतु टीनसेड बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला की व्यवस्थाओं की देखरेख हेतु नियुक्त चौकीदार को भी समूचित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने गौशाला में रखे जाने वाले गौवंश हेतु सूखा भूसा एवं चारे की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार लाने के नगर पालिका एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए संबंधित दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए।
उन्होंने नगर पालिका एवं पशु पालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गौशालाओं का बेहतर संचालन हो। गौशालाओं में रहने वाले पशुओं के लिए बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो। इसके लिए स्वयं सेवी संस्थाओं एवं समाजसेवी लोगों से भी सहयोग लें। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल कुशवाह, कलेक्टर श्रीमती अनुग्रहा पी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच.पी.वर्मा, अपर कलेक्टर श्री आर.एस.बालोदिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री के.सी.पटेरिया, उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ.एम.के.तमौरी सहित जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ