- |
भोपाल | 11-सितम्बर-2019 |
आज नगर निगम और पी. डब्ल्यू.डी ने प्रारम्भिक स्तर का काम शुरू कर दिया है। घोडा नक्कास, इमामी गेट, हमीदिया रोड, पर आज जिला प्रशासन की टीम के नेतृत्व में वर्षा के दौरान ही सड़क पेंचवर्क प्रारम्भ कर दिया है। कलेक्टर ने शहर की सभी सड़को का निरीक्षण करने, गड्डों को भरने के साथ ही पानी निकासी की व्यवस्था करने और सड़क को वाहनों के चलने योग्य बनाने के निर्देश दिए हैं। |
0 टिप्पणियाँ