- |
रायसेन | 25-नवम्बर-2019 |
प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन की राशि 300 रूपए से बढ़ाकर 600 प्रतिमाह करने से आर्थिक रूप से कमजोर वृद्धजनों को बहुत सहारा मिली है। गैरतगंज तहसील के ग्राम पापड़ा निवासी 67 वर्षीय वृद्ध श्री मुन्नालाल और उनकी पत्नि श्रीमती संतो बाई बताते हैं कि, उनका बेटा मजदूरी करता है और किसी तरह हम सबका भरण-पोषण कर रहा है। पहले वृद्धावस्था पेंशन के 300 रूपए प्रतिमाह मिलते थे, जो कि बहुत कम थी और इससे उनका खर्च भी पूरा नहीं हो पाता था। बढ़ती उम्र के कारण वह कामकाज भी नहीं कर सकते है, इसलिए अपने दैनिक खर्च के लिए पूरी तरह पेंशन पर ही निर्भर हैं। लेकिन मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश की जनता से किए वचन को निभाते हुए वृद्धावस्था पेंशन की राशि 300 रूपए से बढ़ाकर 600 रूपए प्रतिमाह करने से उन्हें बहुत मदद मिली है। श्री मुन्नालाल और संतो बाई मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ को धन्यवाद देते हुए कहती हैं कि पेंशन की राशि बढ़ने से अब वह निश्चिंत है और उन्हें खर्चे के लिए परेशानी भी नहीं होती है।
|
0 टिप्पणियाँ