Music

BRACKING

Loading...

सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप


परासिया. भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर खेत धरना आंदोलन किया जा रहा है, इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा ग्रामीण मंडल शिवपुरी मे भाजपा कार्यकर्ता खेत धरना आंदोलन में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ता शिवपुरी के दुर्गा चौक से मोटरसाइकिल से हरनभटा, तेन्दूखेडा होते हुये पलटवाड़ा पहुंचे जहां सेवा सहकारी समिति कार्यालय के सामने धरना देकर किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफ के खिलाफ धरना दिया गया। भाजपा ने कहा कि मप्र की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है जो अपने राजनीतिक हितों के लिए किसानों का इस्तेमाल करना जानती है।
इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष देवी पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार पिंटू सिंह, जिला मंत्री किसान मोर्चा महिलाल सूर्यवंशी, युवा नेता देवेंद्र सूर्यवंशी, पूर्व महामंत्री ग्रामीण मंडल शिवपुरी संजय सिंह, अजजा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक धुर्वे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्मचंद यदुवंशी, जगदीश पाल, बाबा शुक्ला, बबलू ललित चंद्रवंशी, राहुल साहू, देवी सिंह राजपूत, महेंद्र सोनी , मनोज निषाद, विष्णुपाल, जितेंद्र सूर्यवंशी, गोलू सलाम, सुंदर चंद्रवंशी, महेंद्र राय, छोटू पटेल, ब्रज नागवंशी, मोहन बारसिया, विनोद बंदेवार, विनोद धुर्वे सहित कार्यकर्ता धरना आंदोलन में शामिल हुए।
चौरई. प्रदेश एवं जिला भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा चौरई द्वारा मप्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरूद्ध प्रदेश स्तरीय खेत धरना आंदोलन जिला सहकारी बैंक सोसायटी के सामने किया गया पूर्व विधायक पं. रमेश ने अपने भाषण में कहा कि मप्र की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है जो अपने राजनीतिक हितों के लिए किसानों का इस्तेमाल करना जानती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ