शिवरीनारायण।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में किये गए अपने पूर्ण शराब बंदी करने के वादे को पूरा नही करने को लेकर विपक्षी पार्टी भाजपा मुखर हो गई हैं।भाजपा पार्टी ने अपने सभी भाजपा मंडलों को सरकार के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सांकेतिक धरना प्रदर्शन करने की अपील की है।इसी परिपेक्ष्य में भाजपा मंडल शिवरीनारायण में मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे के नेतृत्व में सांकेतिक धरना प्रदर्शन नगर के शबरी चौक बस स्टैंड में किया गया।शिवरीनारायण भाजपा मंडल अध्यक्ष ने संजीव बंजारे ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर में पूरा देश कोरोना वायरस जैसी गम्भीर बीमारी से जूझ रहा हैं।जिससे छत्तीसगढ़ राज्य भी प्रभावित है।इसके बाद भी छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार शराब दुकान खोलकर लोगो के साथ अन्याय करने आमदा हैं।भाजपा पार्टी इसकी घोर निंदा करती हैं।बंजारे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने से पहले हाथों में गंगाजल लेके कसम खाती हैं कि पूरे प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करेंगे वही सरकार वर्तमान संकट की घड़ी में शराब दुकान खोलकर कमाई देख रही हैं।किसानों को दो साल का बोनस न देकर उनके साथ अन्याय कर रही हैं।भाजपा पार्टी पूर्ण शराबबंदी एवं किसानों के दो साल के बोनस राशि को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार हैं।सांकेतिक धरना प्रदर्शन में प्रदर्शन कारियो ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपना धरना पूरा किया।इस दौरान सभी के चेहरे मास्क एवं गमछे से ढके हुए थे।नगर के शबरी चौक में हुए सांकेतिक धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से शिवरीनारायण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे,पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राहुल थवाईत,पार्षद भरत मणि वैष्णव, बुधेश्वर केशरवानी,द्रौपती केशरवानी,
कान्हा केशरवानी, गीता रजक,रति राम कश्यप, आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ