जिला कांग्रेस कमेटी ने बनाया बाढ़ पीड़ितों के हित में "अतिवृष्टि बाढ़ पीड़ित सहायता निगरानी समिति"*
*जिले के सभी 9 विकासखंडों में बनाए गए समिति के सदस्य
विगत दिनों हुए 18 घंटे की लगातार बारिश के बाद जिले की छोटी बड़ी सभी नदी नालों मे आये उफान के कारण तटवर्ती क्षेत्रों में बसे लोगो सहित, अतिवृष्टी से मैदानी क्षेत्र में मकान, पशु, सामान व अन्य हानि से परेशान पीड़ित परिवारों तक उन्हे सहायता पहुचाने का जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर द्वारा संकल्प के साथ प्रयास किया जा रहा है। इस संकट की घड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी जाजगीर चाम्पा के अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर द्वारा प्रभावित ग्राम व नगर का सघन दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरिक्षण कर किसानों और गरीबों के बीच उनकी समस्या से रुबरु हुए, साथ ही शीघ्र सहायता देने की बात कही थी। दौरे में मिलने वाले प्रभावितों की सम्पूर्ण जानकारी जिला कलेक्टर को भी दी गई है, साथ ही सहयोग करने का आग्रह भी किया गया है। इसी कड़ी में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए शासन व प्रशासन के नियमानुसार उन्हें मुआवजा दिलाने की दिशा मे सार्थक पहल करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से "अतिवृष्टी बाढ़ पीडित सहायता निगरानी समिति" का तत्काल प्रभाव से गठन किया गया है। जो समिति शासन प्रशासन और पीड़ित जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करेगी। जिसमे समिति के सदस्यों की नियुक्ति की गई है जिनमें क्रमशः 1) विकासखण्ड पामगढ प्रभारी - श्री नवल सिंह ठाकुर, श्री हृदय अनंत, 2) विकासखंड अकलतरा - श्री राघवेन्द्र व्यास, श्री अरुण साहू, 3) विकासखंड बलौदा - श्री दत्ता देवांगन, श्री अनिल शुक्ला, 4) नवागढ़ - श्री कृपाराम पटेल, श्री सुरेन्द्र यादव, 5) विकासखंड सक्ती - श्री लखन सिदार, श्री निखिल चंद्रा, 6) विकासखंड जैजेपुर - श्री सम्मेलाल कश्यप, श्री सन्नी दुबे, 7) विकासखंड डभरा - सुश्री नैन अजगले, श्री रुपेश गबेल, 8) विकासखंड मालखरौदा - श्री बोधसाय चंद्रा, श्री श्याम कुमार केवट, 9) विकासखंड बम्हनीडीह - श्री गुलाबबुद्दीन खान, श्री कृष्णा पटेल समिति के सदस्य बनाये गए है। नियुक्त सदस्यों से सम्बंधित क्षेत्रों का दौरा कर अतिवृष्टि बाढ़ से प्रभावित लोगो, उनके मकान, पशु, सामान के नुकसान की सूची बनाकर तहसीलदार से संपर्क कर उन्हे नियमत: सहायता प्रदान कराने में मदद करने एवं इसकी विस्तृत जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अनिवार्य रुप से जमा करने हेतु निर्देशित किया गया है।
*शिशिर द्विवेदी*
प्रवक्ता,
जिला कांग्रेस कमेटी
जांजगीर - चाम्पा
0 टिप्पणियाँ