मुख्यपृष्ठ anticorruption news बाढ़ पीड़ितों को दी जाए हरसंभव सहायता मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए करें विशेष उपाय समय पर सर्वे पूरा कर दें मुआवजा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मैराथन वी.सी. के माध्यम से कलेक्टर्स-कमिश्नर्स को दिए निर्देश
बाढ़ पीड़ितों को दी जाए हरसंभव सहायता मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए करें विशेष उपाय समय पर सर्वे पूरा कर दें मुआवजा मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मैराथन वी.सी. के माध्यम से कलेक्टर्स-कमिश्नर्स को दिए निर्देश
गुरुवार, सितंबर 03, 2020
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ड्रग्स का धंधा करने वालों, चिटफंड कम्पनियों, खाद और राशन की कालाबाजारी करने वालों, मिलावटखोरों, अवैध शराब बनाने और बेचने वाले माफिया, भू-माफिया, सम्पत्ति हड़पने वाले सहकारी माफिया, शासकीय जमीनों पर अतिक्रमण करने वालों, अवैध उत्खननकर्ता, साइबर क्राइम में लगे लोगों और आदतन अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिलाओं और बेटियों के विरूद्ध अपराध करने वालों के लिए जीरो टोलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इन गतिविधियों में लगे लोगों की सूचीबद्ध कर कार्रवाई की जाए। बैठक में महिला सुरक्षा, विशेषकर ब्लैकमेल करने जैसी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विशेष व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।
0 टिप्पणियाँ