Home
Music
BRACKING
Loading...
Anticorruption News
एन्टी करप्शन न्यूज़ ऐप यहां से डाउनलोड करें
क्राइम
देश -विदेश
भोपाल समाचार
राजनीति
राज्यों से
शिवपुरी
FACEBOOK PAGE
Home
YouTube Channel
मुख्यपृष्ठ
anticorruption news
लापरवाही और अनियमितता करने वाले दण्डित होंगे गड़बड़ी करने वालों की पेंशन भी बंद की गई है संभागीय समीक्षा बैठक में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री कुशवाह
लापरवाही और अनियमितता करने वाले दण्डित होंगे गड़बड़ी करने वालों की पेंशन भी बंद की गई है संभागीय समीक्षा बैठक में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री कुशवाह
गुरुवार, सितंबर 03, 2020
उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या गड़बड़ी करने वाले अधिकारी-कर्मचारी दंडित होने से बच नहीं सकते। गड़बड़ी करने वालों की रिटायरमेंट के बाद पेंशन बंद करने की कार्यवाही राज्य सरकार द्वारा की गई है। अधिकारी-कर्मचारी इस बात को ध्यान में रखें कि गड़बड़ी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायगा।
मंत्री श्री कुशवाह बुधवार को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के सभाकक्ष में इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद संभागों की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि उद्यानिकी विभाग के अधिकारी महीने में एक बार आवश्यक तौर पर ब्लाक स्तर पर समीक्षा बैठक करें। बैठक में योजनावार समीक्षा की जाए और जहां स्थिति कमज़ोर है वहां का स्थल मुआयना कर कमी का पता लगाएं और उसे दूर करें। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर की समीक्षा ठीक से करने पर ही संभागीय और राज्य स्तर की समीक्षा में सही और वास्तविक जानकारी प्रस्तुत की जा सकती है। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने योजनावार और जिलेवार लक्ष्यों में पिछड़ रहे जिले के अधिकारियों से जवाब तलब किया।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि फल, शाक-सब्जी की पैदावार की अनिश्चितता के कारण इनके विपणन की कोई ठोस कार्ययोजना पहले से नहीं होती। कई बार अधिकता में उत्पादित टमाटर, प्याज आदि को उत्पादक किसान लागत से कम मूल्य पर बेचने पर मजबूर होता है और कई बार उत्पाद खराब हो जाते हैं। इसका प्रमुख कारण है कि उद्यानिकी फसलों के बोए गए रकबे और अनुमानित उत्पादन की जानकारी नहीं होना है। इसके लिए अब उद्यानिकी विभाग जिलेवार आलू, प्याज, टमाटर उद्यानिकी आदि फसलों की गिरदावरी करेगा। इससे बोई गई फसल, रकबे की जानकारी और अनुमानित उत्पादन की जानकारी पहले से रहेगी। इस आधार पर उत्पादित फसल के विपणन की व्यवस्थाएं करने की कार्ययोजना बनाई जा सकेगी। इससे उद्यानिकी उत्पादन से जुड़े कृषकों को होने वाले नुक़सान से बचाया जा सकता है।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने उद्यानिकी विभाग की नर्सरी का उन्नयन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पहले अधिकारी किसानों से उनके द्वारा लगाए जाने वाले पौधों की जानकारी प्राप्त करें और नर्सरी में उन्हीं पौधों को विकसित करें। इससे किसानों की जरूरत स्थानीय स्तर पर पूरी हो सकेगी। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि शासकीय योजनाओं में पौध की खरीदी केवल शासकीय नर्सरी से ही होगी।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि आधुनिक उद्यानिकी फसलों के उत्पादन का कृषकों को प्रशिक्षण देने के कार्यक्रम में तेजी लाएं तथा प्रशिक्षण में नए किसानों को जोड़ें।
समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, उद्यानिकी आयुक्त श्री पुष्कर सिंह तथा इंदौर, उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद के अधिकारी उपस्थित थे
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
Featured Post
shivpuri
Shivpuri News : लखनऊ अग्निकांड के बाद जागी प्रशासन की नींद, शिवपुरी में सील हुई कोचिंग; संचालकों का काम बंद कर विरोध
Anticorruption News
शुक्रवार, जून 26, 2026
लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुए अग्निकांड के बाद शिवपुरी जिला प्रशासन ने फायर सेफ्टी मा…
Social Plugin
Popular Posts
Shivpuri News : शिवपुरी पुलिस की बड़ी लापरवाही: गुजरात से लौटते वक्त होटल में प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेता, फिर खुद की जान लेने की कोशिश; युवती की मौत
शुक्रवार, जून 12, 2026
shivpuri News : 6 महीने का अफेयर, 2 महीने की शादी और अब... एसपी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर शिवपुरी की बेटी!
बुधवार, जून 10, 2026
शिवपुरी: पोहरी में 4 साल की मासूम की संदिग्ध मौत, दुष्कर्म के प्रयास के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका
गुरुवार, जून 11, 2026
बिर्रा संकुल के शिक्षकों में मानवता की मिसाल, सफाईकर्मी के परिजनों को दिए 27,500 रु. की आर्थिक सहयोग
शुक्रवार, जून 12, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी मर्डर मिस्ट्री: सीवर प्लांट में मिला युवक का शव; मर्डर या हादसा? जांच में जुटी पुलिस
मंगलवार, जून 02, 2026
MP NEWS : विधायक श्री सबनानी ने दिखाई मलेरिया जागरूकता रथ को हरी झंडी
बुधवार, जून 10, 2026
MP TOP News : MP: 102 दिनों से लापता पूर्व TI गजेंद्र सिंह धाकड़, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल
शुक्रवार, जून 19, 2026
Shivpuri News : कुल्हाड़ी मांगने पर खूनी संघर्ष: सिरसौद पुलिस ने हत्या के प्रयास के 5 आरोपियों को दबोचा, भेजा जेल
रविवार, जून 21, 2026
Shivpuri News : शिवपुरी: तलैया मोहल्ले में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, आधा दर्जन घायल, पुलिस ने दर्ज किया क्रॉस केस
शुक्रवार, मई 29, 2026
मोटर पंप बनाते समय करंट की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
शनिवार, जून 06, 2026
Blog Archive
Blog Archive
जून (182)
मई (228)
अप्रैल (104)
मार्च (159)
फ़रवरी (174)
जनवरी (217)
दिसंबर (164)
नवंबर (172)
अक्टूबर (204)
सितंबर (221)
अगस्त (285)
जुलाई (288)
जून (278)
मई (361)
अप्रैल (272)
मार्च (297)
फ़रवरी (297)
जनवरी (320)
दिसंबर (309)
नवंबर (361)
अक्टूबर (274)
सितंबर (302)
अगस्त (369)
जुलाई (366)
जून (372)
मई (322)
अप्रैल (107)
मार्च (288)
फ़रवरी (362)
जनवरी (381)
दिसंबर (251)
नवंबर (110)
अक्टूबर (274)
सितंबर (414)
अगस्त (453)
जुलाई (251)
जून (322)
मई (519)
अप्रैल (368)
मार्च (323)
फ़रवरी (478)
जनवरी (388)
दिसंबर (462)
नवंबर (439)
अक्टूबर (295)
सितंबर (530)
अगस्त (424)
जुलाई (302)
जून (359)
मई (536)
अप्रैल (675)
मार्च (583)
फ़रवरी (531)
जनवरी (531)
दिसंबर (501)
नवंबर (424)
अक्टूबर (464)
सितंबर (409)
अगस्त (450)
जुलाई (476)
जून (443)
मई (321)
अप्रैल (453)
मार्च (426)
फ़रवरी (342)
जनवरी (379)
दिसंबर (457)
नवंबर (292)
अक्टूबर (325)
सितंबर (449)
अगस्त (453)
जुलाई (616)
जून (665)
मई (561)
अप्रैल (501)
मार्च (532)
फ़रवरी (456)
जनवरी (642)
दिसंबर (678)
नवंबर (466)
अक्टूबर (340)
सितंबर (452)
अगस्त (296)
जुलाई (509)
जून (516)
मई (373)
अप्रैल (244)
मार्च (447)
फ़रवरी (574)
जनवरी (720)
दिसंबर (365)
नवंबर (162)
अक्टूबर (345)
सितंबर (335)
अगस्त (104)
Subscribe Us
0 टिप्पणियाँ