ग्वालियर शहर में प्रत्येक घर से निकलने वाले कचरे का संग्रहण, एवं निष्पादन के लिए होने वाले व्यय के लिए नगर निगम अब प्रत्येक घर से 100 स्र्पये सफाई शुल्क के वसूलने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही सीवर की सफाई एवं सीवर के निष्पादन में होने वाले खर्च की भरपाई के लिए अब शहरवासियों को प्रतिमाह 100 स्र्पये तक देने होंगे। जबकि पीने, नहाने एवं अन्य कार्य के लिए उपयोग मंे पानी लेने के लिए शहरवासियों को अब 320 स्र्पये प्रतिमाह चुकाने पड़ सकते हैं। गुस्र्वार को उपभोक्ता प्रभार शुल्क निर्धारित करने के लिए नगर निगम के अधिकारी इसका प्रस्ताव नगरीय प्रशासन को भेज सकते हैं।
शहर की सफाई, पानी, और सीवर पर नगर निगम को हर साल अरबों स्र्पये खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन इसके विपरीत निगम को शहरवासियों से काफी कम शुल्क मिलता है। इसके कारण बहुत बड़ी राशि निगम को शासन से पैसा मिलता है। इससे शासन को काफी नुकसान होता है। लेकिन अब शासन इन कार्याे को बिना मुनाफा एवं बिना नुकसान के करने की योजना बना चुका है। इसका अर्थ है कि इन सभी कार्याे में होने वाले खर्च की भरपाई नगर निगम जनता से टैक्स लगाकर वसूलेगा। वहीं इस समय नगर निगम परिषद चुनाव नहीं होने के कारण भंग है। ऐसे में निगम की कमान संभागीय आयुक्त (प्रशासक ) के हाथों में है। इसलिए शासन को उम्मीद है कि वह इस प्रस्ताव को जल्द ही लागू करा सकेगा। निगम के अधिकारी गुस्र्वार को फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर इसे शासन को भेज देंगे।
0 टिप्पणियाँ