Music

BRACKING

Loading...

भोपाल में सोना-चांदी फिर महंगे, चांदी 3000 और सोने के भाव 1300 रुपये बढ़े



भोपाल राजधानी के सराफा बाजार में पिछले दो दिन में चांदी के भाव 3000 रुपये प्रतिकिलो तक बढ़ गए। गुस्र्वार को इसमें 500 रुपये का उछाल आया और भाव 63 हजार रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गए। इधर, सोने के भावों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। गुस्र्वार को 50 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम (23 कैरेट) सोने के भाव रहे। कारोबारियों के अनुसार अंतराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के भावों में तेजी आ रही है। इसका असर राजधानी के सराफा बाजार में भी पड़ रहा है। आगामी दिनों में भाव और बढ़ सकते हैं।

तीन दिन पहले तक सोना-चांदी के भाव राहत दे रहे थे, लेकिन अब भावों में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे लोगों का बजट गड़बड़ाने लगा है। एक दिसंबर तक सोना 49 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 60 हजार रुपये प्रतिकिलो चांदी के भाव थे, लेकिन दो दिसंबर को चांदी में 2500 रुपये का उछाल आया था जबकि सोना 800 रुपये तक महंगा हुआ था। यही स्थिति तीन दिसंबर गुस्र्वार को भी देखने को मिली। सोने के भाव 50 हजार 800 रुपये तक पहुंच गए। यानी इसमें 500 रुपये की फिर वृद्धि हुई।

ये सामने आ रहे कारण

लॉकडाउन में सराफा दुकानें बंद थीं। बावजूद सोना-चांदी के भावों में खासी वृद्धि हुई थी। इसके बाद भी भाव लगातार बढ़ते रहे। सोना 58 हजार रुपये एवं चांदी 70 हजार रुपये के पार पहुंच गई थी। आठ अगस्त से भावों में फिर गिरावट हुई, लेकिन दीपावली के समय अधिक गिरावट हुई थी। करीब पांच माह बाद सोने के भाव 50 हजार रुपये से कम रहे थे, जबकि चांदी के भाव भी 60 हजार रुपये तक पहुंच गए, लेकिन पिछले दो दिन में सोना-चांदी के भावों में खासी वृद्धि हो गई। कारोबारी नवनीत अग्रवाल ने बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर ही भावों में तेजी आई है। इस कारण यहां भी भाव बढ़ रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ