Music

BRACKING

Loading...

नये धान खरीदी केंद्र सिलादेही में हुई खरीदी का शुभारंभ


 (किसान फिरतराम साहू एवं अनुराधा पटेल के धान तौलकर किया गया शुभारंभ)

बिर्रा- धान खरीदी केंद्र सिलादेही पं. क्र. 1049 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ जनपद सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू,मंडी अध्यक्ष मणीलाल कश्यप, उपसरपंच होरीलाल कलार, निगरानी समिति के अध्यक्ष रामखिलावन तिवारी,संस्था प्रबंधक नरेन्द्र सिंह,एम आर कुंभकार,एम एल साहू की उपस्थिति में पं राम आधार तिवारी द्वारा मां अन्नपूर्णा की पूजा अर्चना कर प्रथम किसान फिरतराम साहू व श्रीमती अनुराधा पटेल की धान तौलकर खरीदी का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती मोहन कुमारी साहू ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के विकास में आगे आकर किसानों को उनका वाजिब हक़ मिल सके इसलिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है।अतः इसके लिए सरकार को बहुत बहुत बधाई।साथ ही किसानों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस का ख्याल रखते हुए खरीदी हो।वहीं मंडी अध्यक्ष मणीलाल कश्यप ने सभी किसानों से आग्रह किया कि किसान टोकन कटाकर अपनी बारी में अपना धान साफ-सुथरा और सुखाकर टोकन प्रति,पर्ची व अन्य कागजात के साथ केंद्र तक आएं। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र तिवारी ने किया।आभार मंडी सदस्य शत्रुघन निषाद ने किया।

शुभारंभ अवसर पर उपाध्याय पिताम्बर कश्यप,एकादशिया साहू,खम्हन सार्वा,फिरतराम साहू, विष्णु साहू, हीरालाल,बबला तिवारी, शैलेन्द्र पटेल, आपरेटर दीपक देवांगन,फिरू यादव,मंतोष,चोटी,छोटू पटेल सहित सिलादेही, देवरानी व मौहाडीह के किसान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ