Music

BRACKING

Loading...

व्यापारियों को कोरोना संकट से उबारेगा कैट, राज्य स्तरीय वर्चुअल सम्मेलन में हुई चर्चा

 


भोपाल  प्रदेश के व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं एवं कोरोना संकट से उबारने के लिए शुक्रवार को कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का पहला राज्य स्तरीय वर्चुअल सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें प्रदेशभर के करीब 750 व्यापारी प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं रखी। राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों ने इन समस्याओं को सुना और उन्हें दूर करने की बात कहीं।

सुबह 11.30 बजे सम्मेलन की शुरुआत हुई। इसमें प्रदेश के सभी 52 जिलों के साथ राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। तीन घंटे तक चले सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि जनवरी महीने में इंदौर में चौथा प्रांतीय सम्मेलन आयोजित करेंगे। साथ ही फरवरी व मार्च में सभी संभागों में संभाग स्तरीय सम्मेलन होंगे। ताकि व्यापारियों को उनकी समस्याएं बताने के लिए प्लेटफार्म मिल सकें। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र जैन ने बताया कि कोरोना काल में व्यापार-व्यवसाय बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। सम्मेलन में व्यापारियों को संकट से उबारने पर भी चर्चा की गई। वहीं प्रदेश में तहसील स्तर तक संगठन को और मजबूत करने की रणनीति भी बनाई गई।

आयकर एवं जीएसटी रिटर्न की तारीख बढ़ाने की करेंगे मांग

'संगठन में शक्ति विषय पर संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि 22 दिसंबर को जीएसटी नियमों में धारा 86-बी को जोड़कर जो नया प्रावधान लाया गया है, कैट उसका विरोध करता है। इसके लिए शीघ्र ही नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेगा। सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर केंद्रीय वित्त मंत्री को विरोध पत्र भी भेजा गया है। कैट ने मांग की है कि जीएसटी एवं आयकर में ऑडिट की रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है, उसे तीन महीने के लिए आगे बढ़ाया जाए। राष्ट्रीय वाईस चेयरमैन सत्यभूषण जैन ने सभी व्यापारियों से कहा कि अभी वे संगठित होकर किसी मुद्दे पर अपनी बात रखते हैं तो शासन को मजबूर होना पड़ता है कि उनकी सही बात को लागू करंे। राष्ट्रीय संगठन मंत्री ललित गांधी ने अपने अनुभवों को सांझा किए और बताया कि आज छोटे से छोटे व्यापारी को कैट एक उम्मीद की किरण के रूप में दिखता है। सेंट्रल जोन चेयरमैन रमेश गुप्ता ने कहा कि पद का दायित्व लेना ही पूर्ण नहीं है, उस दायित्व को निभाना भी हम सबका फर्ज होना चाहिए। प्रथम वचुर्अल प्रांतीय सम्मेलन की अध्यक्षता मप्र के अध्यक्ष जैन ने की। उपाध्यक्ष संदेश जैन जबलपुर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने कैट की मध्यप्रदेश में जो स्थिति है, उससे सभी व्यापारियों और प्रतिनिधियों को अवगत कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जैन भोपाल, स्वप्निल खंडेलवाल इंदौर, महेश थरवानी रीवा, मनोज गुप्ता शहडोल, पवन जैन शिवपुरी, डॉ. प्रकाश अग्रवाल ग्वालियर, अंशु गुप्ता भोपाल, विजय राठी होशंगाबाद, कपिल मलैया सागर, राजेश अग्रवाल उज्जैन ने भी संबोधित किया। संचालन कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया ने किया तथा आभार कोषाध्यक्ष मनोज चौरसिया ने माना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ