Music

BRACKING

Loading...

शांति नगर में नगर निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान, 'जीरो वेस्ट' को लेकर किया जागरूक



भोपाल, शहर में नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पहल शुरू कर दी है। निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी के निर्देश के बाद चिन्हित कॉलोनियों में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को सफाई व्यवस्था, सीवेज प्रबंधन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, वाटर प्लस व ओडीएफ डबल प्लस के प्रविधानों की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि लोग नियमों के तहत सफाई व्यवस्था में नगर निगम का सहयोग कर सकें। बीते दिनों नगर निगम ने जागरूकता के लिए विशेष अभियान की शुरुआत अमृतपुरी कॉलोनी से की थी। इसके बाद वार्ड क्रमांक 17 स्थित शांति नगर में यह अभियान चलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार केंद्र सरकार द्वारा जीरो वेस्ट पर जोर दिया गया है। यह तब तक संभव नहीं है जब तक संबंधित क्षेत्रों के रहवासी स्वच्छता को लेकर जागरूक नहीं हो जाते। नगर निगम विभिन्‍न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। इसके अलावा रहवासियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जा रही है। 

बता दें कि नगर निगम ने शहर में दो सौ कॉलोनियों को इस बार 'जीरो वेस्ट' घोषित करने का लक्ष्य रखा है। लिहाजा कचरे से खाद, नवाचारों और कचरा प्रबंधन से जुड़े प्रविधानों के आधार पर कॉलोनियों के रखरखाव की जानकारी लोगों को दी जा रही है। इस अभियान की जिम्मेदारी भी संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य अधिकारी (एचओ) व सहायक स्वास्थ्य अधिकारी (एएचओ) को सौपी गई है। बता दें कि जोन क्रमांक 13 में नगर निगम के सहयोग से दो कॉलोनियों ने 'जीरो वेस्ट' का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ