Music

BRACKING

Loading...

भोपाल के पिपलानी में मनचले ने घर में घुसकर युवती से की अश्‍लील हरकत, विरोध करने पर पीटा

 


भोपालराजधानी भोपाल में महिलाओं के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब मनचले रास्‍तों, बाजारों के अलावा घर में घुसकर लड़कियों/महिलाओं से छेड़छाड़ करने का भी दुस्साहस करने लगे हैं। इसी क्रम में शहर के पिपलानी इलाके में एक मनचले ने युवती से घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट की। इसी तरह बैरागढ़ इलाके में एक महिला को उसके पूर्व परिचित ने अश्‍लील मैसेज भेजते हुए परेशान किया। दोनों ही मामलों के आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

पिपलानी थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 23 वर्षीय युवती घरेलू कामकाज करती है। उसकी पूर्व में घर से दूर रहने वाले अरबाज नामक युवक से पहचान हो गई थी। राह चलते उनके बीच कभीकभार बात भी हो जाती थी। युवती इस बात से अनजान थी कि अरबाज उसके प्रति बुरी नीयत रखने लगा है। जब बातचीत के दौरान अरबाज हद से आगे बढ़ने लगा तो युवती ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। इसके बाद अरबाज ने युवती का पीछा करना शुरू कर दिया। वह युवती के घर के आसपास भी चक्कर लगाने लगा। इससे घबराकर युवती ने घर से निकलना भी काफी कम कर दिया था। एक दिसंबर को युवती अपने घर में अकेली थी, तभी रात करीब साढ़े आठ बजे अरबाज वहां आ गया। उसने घर में घुसते हुए युवती का हाथ पकड़ लिया और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। युवती ने विरोध किया तो अरबाज ने उसके साथ अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। शोर मचाने पर अरबाज युवती के साथ मारपीट कर भाग निकला। घटना के बाद युवती बुरी तरह डर गई। बुधवार शाम को किसी तरह हिम्मत कर वह पिपलानी थाने पहुंची और महिला उपनिरीक्षक सुरेखा को घटना के बारे में बताया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित अरबाज के खिलाफ धारा-456, 354, 323, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

उधर, बैरागढ़ थाना पुलिस ने एक 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पूर्व परिचित के खिलाफ पीछा कर अश्लील मैसेज भेजने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला का परिचित राजेंद्र कई दिनों से उसका पीछा करने लगा था। महिला ने जब इस तरह की हरकत करने का विरोध किया तो राजेंद्र ने पहले महिला को अश्लील मैसेज भेजने शुरू किए, इसके बाद वह महिला के परिजन को भी मैसेज भेजने लगा। परेशान होकर बुधवार को महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ