Music

BRACKING

Loading...

पहले तलाशें जमीन, इसके बाद शुरू करें पीएम आवास योजना के तहत मकान बनाने का काम



भोपाल,  राजधानी भोपाल में ऋषिपुरम की झुग्गियों के पास स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। इसके चलते इन्‍हें हटाया जाएगा। इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने विगत दिनों कलेक्टर से बातचीत की। बातचीत में सामने आया कि पहले झुग्गियों को शिफ्ट करने के लिए जमीन तलाशी जाए, इसके बाद आगे का काम किया जाए। इधर, टीटी नगर क्षेत्र में जमीन तलाशने के लिए एसडीएम सहित अन्य अफसरों को निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर निगम भोपाल शहर में आवासहीनों को आवास उपलब्ध करा रहा है। इसके चलते ऋषि नगर में झुग्गियों की जगह 3744 लाख स्र्पये की लागत से 576 आवासों का निर्माण किया जाना है। इन आवासों के निर्माण के समय तक इन्हें शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए टीटी नगर सर्किल क्षेत्र में जमीन तलाशी जा रही है।

हाउसिंग फॉर ऑल के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी जमीन 

इधर, शहर में हाउसिंग फॉर ऑल के प्रोजेक्ट के लिए मुफ्त में जमीन उपलब्ध कराई जा रही है। दरअसल प्रदेश सरकार ने 24 सितंबर को नजूल भूमि विवर्तन अधिनियम लागू कर दिए है। इन नियमों के तहत अब जमीन आरक्षण समाप्त कर दिया गया है। वहीं जमीन के आवंटन के लिए तीन कमेटियां बना दी गई हैं। इतना ही नहीं, किसी भी सरकारी प्रोजेक्ट के लिए अगर जमीन चाहिए तो पहले जिला प्रशासन के खाते में 10 हजार रुपये प्रोसेसिंग फीस के तौर पर जमा कराना होगा, लेकिन हाउसिंग फॉर आल प्रोजेक्ट के लिए यह फीस भी नहीं लगेगी। जिला प्रशासन जमीन तलाश कर बिना प्रीमियम और भूभाटक के जमीन उपलब्ध कराएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ