Music

BRACKING

Loading...

श्रमिकों के शोषण पर ऊर्जा मंत्री ने दर्ज करवाई रिपोर्ट



 इंदौर    प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इंदौर से ग्वालियर जाते समय ऊर्जा विभाग की पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 220 केवी एवं 132 केवी उपकेंद्र मक्सी, शाजापुर एवं आगरोद का आकस्मिक निरीक्षण किया। शाजापुर जिले के मक्सी एवं देवास जिले के आगरोद में निरीक्षण के दौरान आउटसोर्स श्रमिक के रूप में कार्यरत आॅपरेटर एवं सुरक्षा गार्ड से वेतन संबंधी जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि उक्त कर्मचारियों को ठेकेदार द्वारा वेतन का भुगतान करने के पश्चात वेतन का कुछ हिस्सा वापस ले लिया जाता है।

उक्त प्रकरण संज्ञान में आते ही ऊर्जा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दोषियों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश प्रसारित कर गए। संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी जबलपुर के एमडी को निर्देशित किया गया कि प्रदेश के समस्त उपकेंद्रों के निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण में ऐसे प्रकरण सामने आते हैं तो दोषियों पर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

गौरतलब है कि उर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर शुक्रवार को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए इंदौर गए थे। वहां भी वह अचानक शाम को बिजली कंपनी के दफ्तर पहुंच गए थे। मंत्री ने वहां अधिकारियों की बैठक ली थी और बिजली व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए थे। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि उपभोक्ताओं से व्यवहार सुधारें और रीडिंग संबंधी शिकायतें नहीं मिलना चाहिए। किसी के भी द्वारा यदि लापरवाही होने की बात सामने आती है तो उन पर कठोर कार्रवाई होगी। कभी भी मैं खुद जांच करने पहुंच जाऊंगा। बिजली कंपनी के जोन स्तर पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने हेल्पडेस्क बनाने के निर्देश दिए थे।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ