Music

BRACKING

Loading...

ज्‍वेलर से ठगी करने वाले बदमाश को अब तक नहीं खोज पाई पुलिस

 


भोपाल हबीबगंज के दस नंबर मार्केट में ज्वेलर्स को चकमा देकर 12 ग्राम सोने की चेन लूटने वाले बदमाश को पुलिस 3 दिन बाद भी नहीं ढूंढ पाई है। पुलिस ने अस्‍पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की कॉल डिटेल्‍स निकलवाई है, लेकिन दोनों ही साक्ष्यों के आधार पर अभी तक आरोपित के बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। गौरतलब है कि माधव अग्रवाल (28) की दस नंबर मार्केट में दुकान है। बीते गुरुवार को दोपहर करीब बारह बजे एक व्यक्ति ने दुकान पर फोन लगाकर 10 ग्राम तक वजन की सोने की चेन ख्ररीदने की इच्छा जाहिर की। माधव ने उसे बताया कि फिलहाल उनके पास 12 ग्राम की सोने की चेन उपलब्ध है, जिसकी कीमत 60 हजार रुपये है। फोन करने वाले ने सैंपल देखने के लिए चेन अरेरा कालोनी स्थित अग्रवाल अस्पताल में भेजने की बात कही। इस पर माधव ने अपने कर्मचारी नितिन के हाथ बारह ग्राम की चेन देकर भेज दिया था। नितिन चेन लेकर पहुंचा तो अस्पताल के गेट पर ही उसे एक व्यक्ति पहले से इंतजार करते मिला। उसने नितिन से चेन ली और बोला कि अंदर बैग में रखे पैसे लेकर आता हूं। यह कहकर वह अस्पताल के भीतर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

आरोपित का फोन बंद

पुलिस का सीसीटीवी फुटेज में करीब पैंतीस से चालीस वर्षीय एक युवक मास्क लगाए दिखाई पड़ा है, लेकिन उसकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है। मास्क के कारण उसका स्‍कैच भी नहीं बन पा रहा है। आरोपित ने दुकान के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया था, इसलिए आने वाले फोन नंबर की डिटेल निकाल ली गई है, लेकिन उसका फोन अग्रवाल अस्पताल के बाद से बंद बता रहा है। जिसके कारण उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ