Music

BRACKING

Loading...

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्‍मदिन के एक दिन पहले मंत्रालय में सुशासन दिवस मनाया गया



 भोपाल  पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के एक दिन पूर्व मंत्रालय में सुशासन दिवस मनाया गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने मंत्रालय के सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में गुरुवार को सुबह 11 बजे अधिकारियों और कर्मचारियों को सुशासन दिवस की शपथ दिलाई। इसके पूर्व उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। श्री सारंग ने सुशासन के उच्चतम मापदंण्डो को स्थापित करने के लिये संकल्पित रहकर शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी,जनकल्याण केन्द्रित और जबावदेह बनाने के प्रयास करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी सहित मंत्रालय,सतपुड़ा एवं विंध्याचल भवन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडो के महत्व को प्रतिपादित करने के उदे्श्य से उनके जन्मदिवस के एक दिन पूर्व आज मप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) के प्रभारी अध्यक्ष तथा सदस्य न्यायिक दिनेश कुमार नायक ने प्राधिकरण में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए‘’सुशासन दिवस’’ के अवसर पर अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। इस मौके पर श्री नायक ने कहा कि सुशासन में आपके व्यक्तित्व और व्यवहार की अहम भूमिका है। सचिव/मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दिलीप कुमार कापसे ने कहा कि आपकी कार्यप्रणाली महत्वपूर्ण है। इसमें आपकी शालीनता का बहुत महत्व है। इस अवसर पर न्यायनिर्णायक अधिकारी विनोद कुमार दुबे, जनसूचना सलाहकार सैयद ताहिर अली, निष्पादन अधिकारी डीएन शुक्ला, विधिक सलाहकार राजीव कृष्ण जोशी, जगत मोहन चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ