Music

BRACKING

Loading...

जीत उन्ही की होती है,जिन्हें हारने के गम नहीं होता जिला पंचायत सभापति-गगन जयपुरिया

 

(बिर्रा में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन)

बिर्रा- स्व.गोपीचंद कर्ष स्मृति में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन फाईनल मुकाबला बिर्रा और करही इलेवन के मध्य हुआ।

जिसमें करही ने टांस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओव्हर में 104 रन बनाए।105 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिर्रा की टीम ने आसानी से 11 वें ओवर पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति गगन जयपुरिया ने विजेता टीम बिर्रा और उपविजेता टीम करही को बधाई देते हुए कहा कि अक्सर जीत उन्हीं की होती है जिन्हें हारने का डर नहीं हो और मंजिल उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है।

उन्होंने कहा कि बिर्रा में गृह निवास से बढ़कर है यहां के लिए मेरा सहयोग हमेशा रहेगा। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में श्रवण कुमार थवाईत,अभिराम कश्यप,मनबोध पटेल,डॉ कुश पटेल,तरूण कहार, छोटेलाल केंवट,विजय देवांगन,भूपेन्द्र कश्यप,शशि यादव,कमल कटकवार,जागेश्वर कहरा,राजू थवाईत,राकेश, गोविंद कश्यप, सरपंच प्रतिनिधि नंदलाल चौहान,मनोज साहू,अमन, उपसरपंच प्रतिनिधि किशन कश्यप,दिनेश थवाईत,सोनू जायसवाल (भायुमोम अध्यक्ष),सोमू बाबा,सम्मेलाल यादव,योगेश साहू,एकांश पटेल, दिनेश साहू ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन करते हुए जितेन्द्र तिवारी ने मुख्य अतिथि गगन जयपुरिया से आग्रह किया कि यह मैदान बिर्रा का एकमात्र खेल मैदान है जिसे मिनी स्टेडियम का निर्माण कराकर सुरक्षित रखने की मांग की।

इस पर उन्होंने सहमति जताते हुए पूर्ण करने का आश्वासन दिया। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 20001 रू व ट्राफी (स्व.भीष्मदेव सिंह मंत्री बाबा की स्मृति में राजमहल बिर्रा द्वारा) प्रदान किया गया। उपविजेता टीम करही इलेवन को 10001 रूपए व ट्राफी अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। मैन ऑफ द सीरीज,बेस्टबालर,फिल्डर,कैचर,और विकेट कीपर का भी पुरस्कार प्रदान किया गया।इस अवसर पर पीयूष देव सिंह(सोमूबाबा),मनोज 
साहू,परशुराम पटेल,शिवराम, फागूलाल पटेल, संजय,छोटू,रियाज,हितेश, राजा,रामकुमार,राजेश,प्रतितेश,बरत,सुभाषयादव,सुबूबाबा,आशीष,सोनु,अमित कश्यप सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ