Music

BRACKING

Loading...

नाइट ड्यूटी के लिए निकला था घर से, रात में खाना लेकर बेटे गए तो अस्पताल में नहीं था, सुबह घर से 12 किमी दूर मिली लाश

 


जिले के राजकीय महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में तैनात सहायक कर्मचारी का शव मंगलवार सुबह 7 बजे पेड़ से लटका मिला। थाना चिकसाना क्षेत्र के गांव केवल नगला स्थित राजकीय स्कूल के पीछे नीम के पेड़ से लटकते शव की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इसकी पहचान जवाहर नगर निवासी 56 वर्षीय बच्चू सिंह जाटव पुत्र चिरमोली जाटव के रूप में हुई है।

खाना रखकर आ गए थे बेटे

बच्चू सिंह बेटे विष्णु और दीपक जाटव ने हत्या की आशंका जताई है। बेटों ने बताया कि बच्चू सिंह सोमवार की शाम करीब 7 बजे घर से नाइट ड्यूटी की जाने की बात कहकर महिला अस्पताल के लिए रोजाना की तरह पैदल ही निकले थे। जाते-जाते रात का खाना अस्पताल में ही पहुंचाने को कह गए। रात 8.30 बजे खाना लेकर दोनों बेटे अस्पताल गए तो बच्चू सिंह नहीं मिले। बकौल विष्णु व दीपक, हमने सोचा कि वह ड्रिंक करने किसी मित्र के साथ चले गए होंगे। इसलिए खाना अस्पताल में रखकर हमलोग घर आ गए। मंगलवार सुबह चिकसाना पुलिस ने बुलाया। मौके पर पहुंचे तो शव देखा।

पैदल भला 12 किमी दूर कैसे गए

विष्णु और दीपक जाटव ने पिता की मौत को हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा- मौके पर पिता के गले में रस्सी का फंदा लगा था। नीम के पेड़ पर लटक रहा शव पैर की तरफ से जमीन को छू रहा था। इतना ही नहीं। घर से वह पैदल निकले थे। ऐसे में 12 किलोमीटर दूर वह कैसे पहुंच गए। हमारा पैतृक गांव पीपला है। वहां से भी नगला केवल 4 किमी है। पिताजी ने आत्महत्या नहीं की है, उनकी हत्या की गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ