Music

BRACKING

Loading...

गैल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना कोतवाली शिवपुरी में नवनिर्मित सामुदायिक-जनसुविधा गृह का हुआ लोकार्पण

 



पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं थाना कोतवाली शिवपुरी में गेल इंडिया लिमिटेड, विजयपुर के सौजन्य से सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत बाहर से आने वाले आगंतुकों के लिए सामुदायिक-जनसुविधा गृह के निर्माण करवाया गया, आज दिनांक को 06.04.2021 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं मुख्य महा प्रबंधक (गैल इंडिया लिमिटेड) विजयपुर श्री अतुल कुमार त्रिपाठी द्वारा नवनिर्मित सामुदायिक-जनसुविधा गृह का लोकार्पण किया गया। उक्त वित्तपोषित सामुदायिक-जनसुविधा गृह का निर्माण कार्य सोसायटी फोर कम्यूनिकेशन एण्ड सोशल रिसर्च (एससीएसआर) भोपाल द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) निधि से किया गया है। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भैंट किए।


उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, मुख्य महा प्रबंधक (गैल इंडिया लिमिटेड) विजयपुर श्री अतुल कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी महिला प्रकोष्ठ श्री उमेश गर्ग, रक्षित निरीक्षक शिवपुरी श्री भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी कोतवाली निरी बादाम सिंह यादव एवं गैल अधिकारियों में नीलिमा भार्गव एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ