क्राइसिस कमेटी की बैठक: शिवपुरी जिले में संक्रमण बढ़ा तो अगले हफ्ते 5 दिन तक कोरोना कर्फ्यू हो सकता
जिले में इस हफ्ते लॉकडाउन नहीं लगेगा। और यदि संक्रमण बढ़ा तो फिर अगले हफ्ते 5 दिन तक कोरोना कर्फ्यू के आसार बढ़ जाएंगे। मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च, जिनालय में अब सिर्फ अवसर विशेष पर 5 लोग ही पूजा पाठ कर सकेंगे। यदि सोशल डिस्टेंस धर्म स्थलों पर रहेगा तो इससे बेहतर संदेश जाएगा। इसलिए धर्म गुरुओं को इस दौरान माहौल बनाने में विशिष्ट भूमिका निभानी होगी। खास बात यह है कि इस दौरान बड़ा फैसला यह लिया गया कि अब बड़े राजनीतिक कार्यक्रम जिले में नहीं होंगे और हुए भी तो प्रतीकात्मक रहेंगे। यह निर्णय सोमवार दोपहर क्राइसिस समूह की आयोजित हुई बैठक में लिए गए ।
क्राइसिस कमेटी की बैठक को संबोधित करते कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह।
ना सामाजिक ना ही राजनीतिक कार्यक्रमों की अनुमति दी जाएगी, सिर्फ प्रतीकात्मक कार्यक्रम हो: कलेक्टर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने स कहा कि जिले में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए ना तो सामाजिक कार्यक्रमों को अनुमति देंगे और ना ही बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों की । ऐसे में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम इन आयोजनों को प्रतीकात्मक रूप में मनाए। फिर चाहे वह नवदुर्गा महोत्सव हो,रमजान हो, डॉ अंबेडकर जयंती हो या फिर अन्य किसी धर्म समुदाय से जुड़ा पर्व।

0 टिप्पणियाँ