शहर के पोहरी रोड स्थित निजी सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान सोमवार को रिटायर्ड प्रोफेसर की मौत हो गई है। रिटायर प्रोफेसर निजी अस्पताल में पिछले सात दिनों से भर्ती थे। सीएमएचओ डॉ एएल शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त प्रोफेसर बीबी अग्रवाल निवासी कमलागंज शिवपुरी 5 अप्रैल को सैंपल टेस्ट कराकर सिद्धिविनायक अस्पताल में भर्ती हो गए थे। अगले दिन 6 अप्रैल को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सोमवार को उनका निधन हो गया। बता दें कि कोरोना से अब तक जिले में कुल 55 मौत हो चुकी हैं।
तेंदुआ थाना प्रभारी संक्रमित सोशल मीडिया पर सूचना दी
कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना प्रभारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। थाना प्रभारी ने सोशल मीडिया पर संक्रमित होने की सूचना दी और संपर्क में आए लोगों को जांच कराने की सलाह दी है। थाना प्रभारी एसआई अनिल रघुवंशी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि पिता की तबियत खराब होने की वजह से मिलने हॉस्पिटल गए थे। स्वास्थ्य खराब होने पर सैंपल टेस्ट कराया तो रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसलिए सोशल मीडिया के जरिए लोगाें को अवगत कराया है कि संपर्क में आए सभी लोगों से अपना अपना कोरोना टैस्ट कराने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ