Music

BRACKING

Loading...

स्मैकची ने बनाया 13 वर्षीय मानसिक रोगी मासूम को हवस का शिकार

 


शिवपुरी। शहर के देहात थानांतर्गत 13 साल की बालिका से बलात्कार करने वाला आरोपी रामजीलाल धाकड उम्र 55 वर्ष नशा करने के साथ जुआ खेलने का आदी हैंं। साथ ही वह और उसका परिवार आपराधिक प्रवृत्ति का हैं। आरोपी का भाई इस समय एक हत्या के मामले में जेल काट रहा हैं। इधर बालिका के मानसिक रूप से बीमार होने के कारण आरोपी ने इसका लाभ उठा लिया।


पुलिस को अभी तक आरोपी रामजीलाल तो नही मिला,लेकिन पुलिस ने आरोपी के पूरे परिवार की पडताल कर ली है। आरोपी की पत्नी कई साल पूर्व मर चुकी हैं तथा आरोपी गांजा,स्मैक व शराब का नशा करने का आदी हैं। उसे जुआ खेलने की आदत है। आरोपी रामजीलाल धाकड वैसे तो मूलत:कोलारस के ग्राम सिंघारई का रहने वाला हैं,लेकिन वह कुछ वर्षो से शिवपुरी शहर के गौशाल में आकार निवास करने लगा हैं। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही हैं बालिका ने अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे मेंं बताया,तभी से आरोपी फरार हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ