Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी पुलिस द्वारा किल ड्रग अभियान के तहत बड़ी मात्रा में स्मैक की जप्तः 14.50 लाख की स्मैक व एक स्विफ्ट डिजायर कार और मोटरसायकल के साथ 5 स्मैक तस्करों को दबोचा

 



पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में शिवपुरी जिले में नशीले मादक पदार्थ रखने वाले एवं उसका परिवहन करने वाले लोगों के खिलाफ किल ड्रग्स अभियान के तहत लगातार कार्यवाही जारी है पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को इस दिशा में कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी फिजिकल उनि कृपाल सिंह राठौर द्वारा कार्यवाही करते हुए 5 स्मैक तस्करों को 14,50,000 रुपए की स्मैक के साथ दबोचकर परिवहन करने वाले वाहन एक स्विफ्ट डिजायर कार तथा एक मोटरसायकल भी की गई जप्त।


थाना प्रभारी फिजिकल उनि. कृपाल सिंह राठौर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्वालियर तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार एवं एक एच.एफ. डीलक्स मोटरसायकल से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर आ रहे हैं और करौंधी सेम्पवेल चैराहै पर आकर खपाने की फिराख में है। उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी फिजिकल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया जिस पर से पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया, एसडीओपी शिवपुरी श्री दीपक सिंह तोमर के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम तैयार कर मुखबिर के बताए स्थान करौंधी सेम्पवेल पर रवाना की गई, जहां पहंुंचकर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की गई, चैकिंग के दौरान मुखबिर के बताए नंबर की सफेद स्विफ्ट डिजायर कार एवं एक एच.एफ. डीलक्स मोटरसायकल खड़ी दिखी, जिनकी विधिवत तलाशी ली गई तो कार में बैठे तीन और मोटरसायकल पर बैठे दो व्यक्यिों के कब्जे से कुल 145 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमत 1450000 रुपए की विधिवत जप्त की गई, बाद पुलिस टीम द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी फिजिकल उनि कृपाल सिंह राठौर, उनि. विनोद यादव, उनि. प्रियंका पाराशर, सउनि कलेस्तुस लकड़ा, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सत्यवीर सिंह, संतोष यादव एवं आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, प्रशांत जादौन, दीपक तिवारी, रामजीलाल एवं सायबर सेल एवं ऐडी टीम से उनि रविन्द्र सिकरवार, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, कार्यवाहक प्रआर चंन्द्रभान, आरक्षक विकास, जलज चालक उस्मान खान की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ