Music

BRACKING

Loading...

मुख्यमंत्री कोविड 19 अनुकंपा नियुक्ति योजना के आवेदन ऐसे करें ऑनलाइन -

 


शिवपुरी। मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत प्राप्त प्रकरणों के निराकरण हेतु एम.पी.ई- सर्विस पोर्टल पर लिंक https://services.mp.gov.in में ऑनलाईन आवेदन करने की सेवा उपलब्ध कराई गई है। आवेदन संबंधित प्रक्रिया तथा योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश भी आमजन की सुविधा हेतु पोर्टल पर उपलब्ध है।


अपर कलेक्टर उमेश शुक्ला ने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इस योजना के तहत समस्त आवेदन पत्र ऑनलाईन ही प्राप्त किये जाएगें। एवं पूर्व में प्राप्त सभी ऑफलाईन आवेदनों को भी इस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से संबंधित कार्यालय द्वारा दर्ज करके निर्धारित समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ