पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री प्रवीण कुमार भूरिया के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी खनियाधाना निरी आलोक सिंह भदौरिया द्वारा अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी खनियाधाना निरी आलोक सिंह भदौरिया को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रिछाई मजरा चिनोई में अवैध शराब बेची जा रही है, उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी खनियाधाना द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, जहां पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर एक आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी की बनी 60 लीटर कच्ची शराब कीमत करीबन 6000 रू की विधिवत जप्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसी क्रम मंे अवैध शराब के साथ थाना खनियाधाना पुलिस टीम द्वारा दो अन्य आरोपियों को दबोचकर उनके विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत प्रथक-प्रथक से अपराध पंजीबद्ध किए गये।

0 टिप्पणियाँ