(विधि के छात्र ने परिवार के मदद के लिए आगे आये :- प्रोफेसर और छात्र छात्राएँ)
जांजगीर-शासकीय टी.सी.एल.पी.जी. कॉलेज जांजगीर विधि विभाग के नेतृत्व में आज कॉलेज के दिवंगत छात्र स्वर्गीय श्री दिलीप कुमार यादव की पत्नी एवं पुत्री से मुलाकात कर उनके प्रति श्रद्धांजलि एवं संवेदना व्यक्त की गई साथ ही विधि के प्रोफेसर एवं छात्र-छात्राओं द्वारा जो सहयोग राशि एकत्रित की गई थी जिसमें 20,000 रुपए का चेक एवं जनभागीदारी के अध्यक्ष श्री भगवानदास गढेवाल के द्वारा जनभागीदारी मद से 5000 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता राशि का चेक उनकी पत्नी एवं पुत्री को प्रदान किया गया इसके पूर्व कोरोना कॉल अवधि में विधि के छात्रों द्वारा 5000 रुपये की राशन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई थी साथ ही विधि के छात्र हकीम खान के द्वारा 50 किलो चावल भी पीड़ित परिवार को दिये जाने का आश्वासन दिया गया था उसे भी आज उन्हे प्रदान किया गया स्व.दिलीप जी अकेले ही अपने परिवार मे कमाने वाले थे अब उनके नही होने से परिवार के सामने रोजी रोटी और जीवन यापन की सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है दुख की इस घड़ी में उनकी पुत्री की आगे की पढ़ाई और परिवार के जीवन यापन के लिए हर संभव मदद करने का आश्वासन उनकी पत्नि श्रीमति राजकुमारी यादव और पुत्री आकांक्षा यादव को विधि के छात्रों एवं प्रोफेसर द्वारा दिया गया है इस कठिन समय में विधि विभाग इस परिवार के साथ सदैव सहयोग करता रहेगा आज के कार्यक्रम में विशेष रुप से विधि विभाग के प्रोफेसर डॉ.अभय सिन्हा सर जिनके कुशल मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफल हो पाया साथ ही
विधि के छात्रों में में खिलेश्वर कटकवार, अतुल देवांगन, समीर सोनी अमित शेखर केशरवानी,अमित खूँटे, शैलेन्द्र बंजारे, बोध प्रकाश कटकवार, सूरज कहरा ,राखी जलतारे ,उजाला सूर्यवंशी, ज्योति बाला पाटले ,ज्योति धिवर, सभी का सराहनीय योगदान रहा
इस नेक कार्य के प्रति कॉलेज के प्राचार्य श्री अंबिका प्रसाद वर्मा सर, विधि विभाग के एचओडी डा.श्रीमती आभा सिन्हा मैम, प्रो.झरना चौबे मैम डॉ.जी.एन.सिंह सर ,डॉ अभय सिन्हा सर, प्रोफेसर नरेश अजाद सर ने सभी विधि के छात्र-छात्राओं के इस छोटे से प्रयास की प्रशंसा की एवं छात्र स्वर्गीय दिलीप कुमार यादव एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है

0 टिप्पणियाँ