Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : एनएसयूआई की पहल से पोर्टल पर खुले महाविद्यालय के कोर्स

                                       


          

 खनियांधाना तहसील में भोज मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा शासकीय महाविद्यालय खनियांधाना में पिछले वर्षों से यूजी एवं पीजी कोर्स का संचालन किया जा रहा है। लेकिन इस बार जब एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो पोर्टल पर महाविद्यालय में कोर्स प्रदर्शित नहीं हो रहे थे। जिससे छात्रों को प्रवेश फार्म भरने में बहुत दिक्कत हो रही थी।

जैसे ही इसकी सूचना ब्लॉक के एनएसयूआई महासचिव शिवा सूर्य को लगी तो उन्होंने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए अपने स्तर पर प्रयास किए और विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार से बात की उसके उपरांत पोर्टल पर सभी संचालित कोर्स को प्रदर्शित कर दिया गया। जिससे अब क्षेत्र के सभी छात्रों में हर्ष का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ