Music

BRACKING

Loading...

नेहरू युवा केन्द्र ने गांधी जयंती पर मनपुरा में किया रैली एवं गोष्ठी का आयोजन

 


 

शिवपुरी,   ग्राम मनपुरा में गत दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयंती का आयोजन नेहरू युवा केंद्र शिवपुरी एवं शरद नवयुवा मंडल मनपुरा द्वारा मनाया गया।
इस क्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच श्री बालकृष्ण कनकने एवं अध्यक्षता फौजी श्री मुंशीलाल धौलपुरिया द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला युवा समन्वयक श्री एस.एन.जयन्त, प्राचार्य मनपुरा श्री प्रहलाद सिंह गंधर्व, सचिव श्री राम बिहारी, बसंत श्रीवास्तव, जूली केवट उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
जिला युवा समन्वयक श्री एस.एन.जयंत ने कहा कि लोग आज संतुष्ट है तो गांधी जी जैसे महान पुरुषों की देन है जिन्होंने अपनी सूझबूझ से अंग्रेजों जैसे शक्तिशाली लोगों से देश स्वतंत्र करवाने में सफलता हासिल की है। हम लोगों को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। शासन की योजना अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को इस साफ सफाई अभियान में अपना योगदान देना होगा।
राजेन्द्र विजयवर्गीय कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ने कहा कि आज हम गांधी व हमारे प्रधानमंत्री के सपने स्वच्छ भारत के निर्माण की शपथ लें। समाज सेविका जूली केवट, महेश परिहार, रूपनारायण राजपूत द्वारा भी अपने-अपने विचार रखे गए। पॉलिथीन दौड़ प्रतियोगिता के अंतर्गत सैकड़ों की तादाद में युवा ने ग्राम का कचरा साफ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मृत्युंजय कुशवाहा नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर विनिता लोधी अनुराग पटेरिया, जगदीश केवट, दिनेश कुशवाहा, द्रोपदी श्रीवास्तव, शुभम ओझा, वीरेंद्र केवट, अजय योगी, मोहित शिवहरे उपस्थित थे। संचालन समाजसेवी शंकर कुशवाहा ने किया एवं आभार व्यक्त सुनील राजपूत द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ