स्कूली छात्र छात्राओं ने निकाली जन जागरूकता रैली
शिवपुरी, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर जिला शिक्षा केंद्र द्वारा जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और शहरवासियों को संदेश दिया।रैली को एडीएम उमेश शुक्ला और डिप्टी कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल ने रवाना किया। उन्होंने रैली में शामिल हुए स्कूली छात्र छात्राओं को बिस्किट और फल वितरित किए। यह रैली कलेक्ट्रेट परिसर से कोर्ट रोड होते हुए माधव चौक गुरुद्वारा से तात्या टोपे स्मारक पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से शहरवासियों को स्वच्छता अभियान, कोविड-19 से बचाव हेतु मास्क का उपयोग आदि के लिए जागरूक किया।
0 टिप्पणियाँ