Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी सड़क हादसे में 3 घायल:सांप काटा तो इलाज कराने जा रहे बाइक सवारों को ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, पकड़ा तो गाली देकर पीटा और भाग गया, केस दर्ज


 


शिवपुरी के दुल्हा देव बाबा मंदिर सांप का बंध लगवाने जा रहे बाइक सवारों को गाजिगढ़ गांव के पास ट्रेक्टर ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में 3 लोग घायल हैं। घटना की जानकारी देते हुए घायल मुकेश जाटव ने बताया कि उसके घर की एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया था। जिसका वह बंध लगवाने के लिए वह 2 बाइक से दुल्हा देव के मंदिर जा रहे थे तभी गाजीगढ़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेक्टर चालक ने उनकी 1 बाइक को टक्कर मार दी। जिससे शांति, मुकेश और जानू घायल हो गए। जानू के सिर हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है।

घायल मुकेश जाटव बताया कि हमने ट्रेक्टर को रोका तो चालक हमें गालियां देते हुए मारपीट करने लगा और ट्रेक्टर को छुड़ा कर भाग गया। उसने बताया कि उस बाइक पर सवार 1 महिला सहित 3 लोग घायल हो गए। मेरे साथियों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस हमें बैराड़ अस्पताल लेकर गई। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर घायल एक युवक को शिवपुरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गोवर्धन थाने के TI दिनेश सिंह नरवरिया का कहना है कि हादसे में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हमारी टीमें आरोपी को ढूंढने में जुटी है। हम जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ