Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : अवैध शराब के साथ पिता पुत्र कार्रवाई

 


बैराड़  थाना क्षेत्र के ग्राम डबरपुरा में मौसम बेडिया के घर के पीछे से पुलिस ने 12 पेटी अवैध शराब के साथ पिता पुत्र को दबोच लिया है। पुलिस ने पकड़े गए पिता पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली की डाबरपुरा में दो युवक शराब की सप्लाई करने जा रहे हैं। तभी पुलिस ने मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर रवि पुत्र मुन्ना बेडिया, मुन्ना पुत्र पतोला बेडिया को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 पेटी अवैध शराब जब्त कर दोनों पिता पुत्र के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जब्ती की गई शराब की कीमत 36 हजार रुपए बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ