Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : दांतों को ठंडा- गरम लगे तो समझ लेना आपको दंत रोग है: डॉ. खरे

 यदि आपको अचानक ठंडा- गरम खाने पर दांतों को ठंडा या गर्म महसूस होने लगे, या आपको खाने में तकलीफ हो तो निश्चय समझ जाइएगा कि आप दंत रोग के शिकार हो गए हैं। ऐसे में इस बीमारी को हल्के में ना लें और दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लेकर बीमारी का जल्द उपचार कराएं।

यह बात गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सोमवार सुबह आयोजित किए गए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान मरीजों का परीक्षण करते हुए दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीवास्तव ने कही। उन्होंने कहा कि सुबह और शाम दो समय प्रतिदिन दांतों को ब्रश करना चाहिए।

ब्रश भी तेज रगड़ के साथ नहीं करना चाहिए, वरना मसूड़ों के साथ-साथ दांतों की सेल्स को खतरा होता है, ऐसे में यदि ब्रश के माध्यम से धीरे-धीरे आप ब्रश कर अपने दांतों को साफ रखते हैं तो इससे आपके दांत भी मोती जैसे चमकेंगे और बहुत सी बीमारियों का जन्म ही नहीं हो पाएगा। क्योंकि दांतों में उत्पन्न होने वाली गंदगी के माध्यम से कई तरह की बीमारियों का जन्म शरीर में होता है,जो हानिकारक भी है और लोगों को रोगी भी बनाता है।

डॉक्टर खरे सहित अन्य डॉक्टर ने भी मरीजों को दिया परामर्श
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय के पूर्व सिविल सर्जन डॉ पी के खरे सहित कई डॉक्टर ने शिविर में मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें निशुल्क परामर्श के साथ उपचार दिया।

खास बात यह रही कि इस दौरान मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क वितरित की गई और उनकी पीड़ा होगा गंभीरता से सुन कर चिकित्सकों ने परामर्श दिया। शिविर के दौरान 1 सैकड़ा से अधिक मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ