Music

BRACKING

Loading...

शिवपुरी : लाखो का फर्जी भुगतान सचिव ने किया बेटे की फर्म पर जनपद सीईओ चुप्पी साध कर वैटे है


खनियाधाना जनपद की ग्राम पंचायत कफार में सचिव ने नियम विरुद्ध जाकर अपने ही बेटे की फर्म पर 22 लाख रु. से अधिक के बिल लगाकर भुगतान कर दिया है। पिछले महीने मामले में खुलासे के बाद दूध भी जनपद सीईओ द्वारा मामले में कार्रवाई तो दूर अभी तक जांच तक नहीं कराई है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कफार के सचिव जंडले सिंह यादव ने अपने बेटे अमित यादव के नाम से फर्म रजिस्टर्ड कराई।

सचिव ने अपनी ही पंचायत के कामों के तमाम बिल बेटे की फर्म के नाम पर काट दिए और लाखों का भुगतान कर दिया है। 20 मार्च 2022 को मामले के खुलासे के बाद खनियाधाना जनपद सीईओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इस मामले में जनपद सीईओ द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

बता दें कि ग्राम पंचायत कफार में मैसर्स अमित एजेंसी को बिलों का ज्यादा भुगतान हुआ है। सचिव जंडेल सिंह यादव के बेटे के नाम से यह फर्म रजिस्टर्ड है। 29 सितंबर 2018 को ग्राम पंचायत गजौरा से वेंडर खाता खुलने की के बाद सचिव जंडेल द्वारा अपनी ग्राम पंचायत कफार के तमाम बिल लगाकर भुगतान कर लिया है। इसके अलावा दूसरी पंचायत किसलौनी, गजौरा, गणेश खेड़ा के भिन्नों का भुगतान भी किया गया है। हालांकि यह फर्म फिलहाल बंद कर दी गई है। अब देखना है कि जांच किस करवट बदलती है और दोषियों का क्या होता है।

जांच टीम गठित कर दी हैं
लोकपाल में ग्राम पंचायत के कार्यों को लेकर जांच चल रही है। हालांकि सचिव द्वारा बेटे की फार्म को बिल भुगतान संबंधी मामले की जांच करा रहे हैं। इसे लेकर जांच टीम गठित कर दी है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।आरपी गोरचिया, सीईओ, जनपद पंचायत खनियाधाना

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ