कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में मंगलवार सुबह 9.30 बजे एक नव विवाहिता ने कमरे ने फांसी लगाकर कर जान दे दी है। फांसी लगाने का मामला अभी संदिग्ध बना हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार भारती (27) पत्नी सुनील धाकड़ निवासी रामनगर थाना कोलारस ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी है। मामले में महिला के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले में मृतक के शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर पड़ताल शुरू की है।

0 टिप्पणियाँ