शिवपुरी जिले में 01 जून 2022 से अभी तक 297.13 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 224.17 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी।
भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी. है। गत वर्ष जिले में कुल 1452.9 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 335 मि.मी., बैराड़ में 262.50 मि.मी., पोहरी में 296 मि.मी., नरवर में 358 मि.मी., करैरा में 185 मि.मी., पिछोर में 305.70 मि.मी., कोलारस 436 मि.मी., बदरवास में 273 मि.मी. तथा खनियाधाना में 223 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
0 टिप्पणियाँ